चलिए दोस्तो आज सीखते हैं आसान तरीके से मटर पनीर बनाना

1- सबसे पहले आप प्याज और टमाटर को कद्दूकस कर लें और सफल मटर को धुल लें

2- इसके बाद आप पनीर को टुकड़ों में काट लें और कुछ कद्दूकस कर लें

3- इसके बाद आप घी या तेल फ्राइंग पैन में डालें और धीमी आग पर गर्म होने दें

4- इसके बाद सबसे पहले जीरा फिर हींग डालें फिर थोड़ी देर बाद जो कद्दूकस प्याज है उसको फ्राई करें

5- इसके बाद कद्दूकस टमाटर ऊपर से डालें और उन्हें फ्राई करें

6- थोड़ी देर इसे धीमी आग पर पकाएं और इसके बाद इसमें कद्दूकस पनीर, पनीर के टुकड़े और मटर डालें

7- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर धीमी आग पर पकाएं

और लीजिये तैयार है आपकी स्वादिष्ट मटर पनीर की सब्जी